Rajasthan BSTC Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आज घोषित, यहां से करें चेक

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, 14 जून 2025 को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए लिंक द्वारा देख सकते हैं।

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून को दो शिफ्टों में हुआ था:

  • प्रथम शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में कराई गई थी। रिजल्ट आज शाम 5 बजे के बाद जारी कर दिया गया है।

ऐसे करें राजस्थान BSTC रिजल्ट 2025 चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – predeledraj2025.in  // Main Link
  2. होमपेज पर “Pre D.El.Ed Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरनी होगी
  4. इसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें
  5. आपकी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगी
  6. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंट निकाल लें

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?

आपके रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:

  • अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्तांक
  • पास/फेल की स्थिति

 

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
उत्तर: रिजल्ट आज 14 जून को शाम 5 बजे के बाद जारी किया जा चुका है। सभी उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

Q: बीएसटीसी रिजल्ट 2025 कहां से चेक करें?
उत्तर: आप  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।