RBI Assistant Syllabus 2024 | आरबीआई सहायक पाठ्यक्रम प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा

RBI Assistant Syllabus in Hindi PDF: भारतीय रिजर्व बैंक प्रतियोगिता परीक्षा पास करने के लिए सिलेबस के बारे में जानना आवश्यकता है| RBI Assistant Syllabus PDF आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं आरबीआई अस्सिटेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में आरबीआई द्वारा असिस्टेंट पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है|

जिन सभी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है| उन सभी उम्मीदवारो  को आरबीआई सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए ताकि आरबीआई अस्सिटेंट सरकारी नौकरी पाने में आसानी हो आरबीआई अस्सिटेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए आरबीआई असिस्टन्ट सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें|

आरबीआई सहायक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिन सभी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है| वह सभी उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक वेबसाइट जिसका लिंक नीचे की तरफ दिया गया है| से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले सभी उम्मीद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन को आवश्यक पढ़ें तथा नोटिफिकेशन में दिए गए महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन करने की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान दें| RBI Assistant Mains Syllabus

 

RBI Assistant Syllabus

 

RBI Assistant Syllabus 2024 PDF

विभाग भारतीय रिजर्व बैंक
परीक्षा मोड ऑनलाइन
श्रेणी सरकारी एग्जाम सिलेबस
लेख का नाम RBI Assistant Syllabus
पद का नाम सहायक
आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in

 

 RBI Assistant Exam Pattern

  • आरबीआई सहायक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की रहेगी|
  • प्रारंभिक परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है जिसमें कुल 100 प्रश्नों के उत्तर पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए उम्मीदवार को 20 मिनट का समय दिया जाएगा|
  • आरबीआई सहायक प्रतियोगिता परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नकारात्मक अंकन रहेगा|
  • सहायक प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाई के लिए लिया जाएगा| इसके अंकों को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा|

 

प्रारंभिक परीक्षा

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
संख्यात्मक क्षमता 35 35 20 मिनट
तर्क क्षमता 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

 

 

मुख्य परीक्षा

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
तर्कशक्ति 40 40 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 40 30 मिनट
        संख्यात्मक योग्यता 40 40 30 मिनट
सामान्य जागरूकता 40 40 25 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान 40 40 20 मिनट
कुल 200 200 135  मिनट

 

Reasoning

  • पहेलियाँ
  • विविध
  • इनपुट-आउटपुट
  • क्रम और रैंकिंग
  • डेटा पर्याप्तता
  • बैठने की व्यवस्था
  • दिशा और रक्त संबंध
  • तार्किक तर्क
  • असमानता
  • न्यायवाक्य
  • अल्फ़ान्यूमेरिक श्रृंखला
  • कोडिंग डिकोडिंग

 

English Language

  • पैराग्राफ निष्कर्ष
  • क्लोज टेस्ट
  • फिलर्स
  • शब्दावली आधारित प्रश्न
  • वाक्य त्रुटियाँ
  • पैराग्राफ आधारित प्रश्न
  • जम्बल्ड पैराग्राफ
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • वाक्य सुधार
  • पैराग्राफ/वाक्य पुनर्कथन

 

Numerical Ability

  • प्रतिशत
  • औसत
  • गति समय और दूरी
  • डेटा व्याख्या
  • संख्या श्रृंखला
  • संभावना
  • तर्कशक्ति
  • अंग्रेजी भाषा
  • संख्यात्मक योग्यता
  • सामान्य जागरूकता
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • पाइप और टंकी
  • समय और कार्य
  • द्विघात समीकरण
  • सरलीकरण और सन्निकटन
  • आयु
  • साझेदारी
  • लाभ और हानि
  • क्रमचय और संयोजन
  • C.M और H.C.F पर समस्याएँ
  • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज

 

General Awareness

  • स्थैतिक बैंकिंग
  • सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ
  • अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामले
  • राष्ट्रीय समसामयिक मामले
  • मुद्राएँ और राजधानियाँ
  • वित्तीय जागरूकता
  • खेल संक्षिप्ताक्षर
  • स्थैतिक जागरूकता
  • बैंकिंग जागरूकता

 

Computer Knowledge

  • कंप्यूटर की बुनियादी बातें
  • नेटवर्किंग सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
  • कंप्यूटर का इतिहास
  • कंप्यूटर का भविष्य
  • सुरक्षा उपकरण
  • इंटरनेट का बुनियादी ज्ञान
  • कंप्यूटर भाषाएँ
  • कंप्यूटर शॉर्टकट कुंजियाँ
  • डेटाबेस
  • एमएस ऑफिस
  • इनपुट और आउटपुट डिवाइस

 

 

RBI Assistant Syllabus 2024 PDF Download

RBI Assistant Syllabus Official Website

 

Read More

FAQ- RBI Assistant Syllabus

 

आरबीआई अस्सिटेंट सिलेबस में क्या है?

यदि आप आरबीआई सहायक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसका सिलेबस आवश्यक जान लें सिलेबस में प्रारंभिक परीक्षा जिसमे अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता, तर्क क्षमता से आधारित कुल 100 प्रश्नों के उत्तर पूछे जाएंगे| यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार का रहेगा और मुख्य परीक्षा मैं तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान से आधारित कुल 200 प्रश्नों के उत्तर पूछे जाएंगें इसके लिए अभ्यर्थी को 135 मिनट का समय दिया जाएगा|

 

आरबीआई अस्सिटेंट सैलरी कितनी होती है?

भारतीय रिजर्व बैंक में सहायक के पद पर नियुक्ति हो जाने के बाद उम्मीदवार को 47849/- रुपये तक प्रति माह दिया जाता है |  

 

आरबीआई अस्सिटेंट प्रतियोगिता परीक्षा में नकारात्मक अंकन है क्या?

जो उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन सभी को बता दे  कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 0.25 है यानी कि प्रत्येक उत्तर पर 1/4 अंक काट लिया जाएगा |